रक्तदान के क्षेत्र में ऋषिकेश ब्लड डोनर रोहित को मिला राष्ट्रीय अवार्ड Posted on August 13, 2024August 13, 2024 by admin खबर काम की ऋषिकेश (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे ऋषिकेश निवासी रोहित बिजल्वाण को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। ऋषिकेश में लगातार खुद रक्तदान और दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए रोहित को मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने का मौका मिला। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस पर देश को समर्पित एक दौड़ जज्बा 10 से रोहित बिजल्वाण को नवाजा गया। रोहित ने इस सम्मान पर हर्ष जताया। बताया कि वह रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्हें इससे पहले राजस्थान, बिहार, पंजाब, वेस्ट बंगाल, हरियाणा राज्यों समेत सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून आदि में भी रक्तदान के लिए सम्मान मिल चुका है। रोहित ने बताया वह अभी तक करीब 8000 से ज्यादा लोगों की मदद कर चुके हैं। कहा कि रक्त की आवश्यकता पर जरूरतमंद 9149201174 पर उन्हें कॉल कर सकते हैं। रोहित ने आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया। मौके पर उनकी टीम ब्लड डोनर इन ऋषिकेश के सदस्य सुमित नेगी को भी सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड बदरीनाथ ग्लेशियर में दबे 57 मजदूर, 16 मजदूर निकाले News Desk February 28, 2025 0 • सीएम धामी कर रहे लगातार मॉनिटरिंग, हेली सेवाएं भी अलर्ट पर • सेना समेत रेस्क्यू टीमें मौके पर, बर्फवारी से आ रही बाधा […]
उत्तराखंड क्राइम मुनिकीरेती पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ एक युवक को पकड़ा News Desk May 7, 2025 0 खबर काम की ऋषिकेश (रिपोर्टर)। मुनिकीरेती पुलिस ने अवैध नशीले इंजेक्शन की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी […]
उत्तराखंड सिंगटाली पुल निर्माण की मांग को लेकर उमड़ा जन सैलाब News Desk April 27, 2025 0 खबर काम की ऋषिकेश (रिपोर्टर)। मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के नेतृत्व में सिंगटाली पुल निर्माण की मांग को लेकर रविवार को उमड़े […]