खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। वार्ड नंबर 16 के प्रत्याशी प्रदीप कोहली के विकास के रोड मैप को पसंद कर रहे मतदाता। दुर्गा मंदिर समिति ने दिया कोहली को अपना समर्थन। नगर निगम ऋषिकेश के मेयर सहित कई वार्डों में पार्षदों का चुनाव रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। क्षेत्र और मतदाताओं के प्रति पार्षद प्रत्याशियों की क्या सोच है इस पर लोग ज्यादा मनन कर रहे हैं। वार्ड संख्या 16 के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कोहली के विकास के रोडमैप को मतदाता पसंद कर रहे हैं। अब देखना यह है कि चुनाव परिणाम किसके पक्ष में जाते हैं।
वार्ड संख्या 16 ऐसा इलाका है जहां शहर के बुद्धिजीवी और प्रमुख व्यवसायी निवास करते हैं। यही कारण है कि इस वार्ड पर सबकी नजर है। कोहली इस वार्ड से पूर्व में भी पार्षद रहे हैं और वार्ड में कई कार्यों को करवाया। इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने फिर से उन पर भरोसा जताया है । उनसे सभी प्रत्याशियों को चुनौती मिल रही है। अपने जनसंपर्क और चुनाव प्रचार अभियान में वार्ड के भीतर पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को भी जनता के सामने रख रहे हैं साथ ही जीतने के बाद फिर से जनता के प्रति पूर्व की भांति कार्य करने का भरोसा जताया है। दुर्गा शक्ति मंदिर ने उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दिया है। दुर्गा शक्ति मंदिर के सचिव, दुर्गा शक्ति मंदिर के सचिन शर्मा, जितेंद्र आनंद ललित मनचंदा चेतन शर्मा, दीपक धमीजा, चंद्र मोहन कपूर, सीमा शर्मा , सुमन बहल , महेंद्र बहल, अनीता बहल मनमोहन कोहली संगीता आनंद , अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।