गढ़वाली म्यूजिक अमन खरोला की आवाज में जागर गीत ‘मान चम्फुवा देवता’ का लोकार्पण 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)।  आंचलिक गीत-संगीत के क्षेत्र में हरदिन नए गीत लॉन्च हो रहे हैं। बुधवार को एके गढ़वाली म्यूजिक की ओर से अमन खरोला की आवाज में जागर गीत ‘मान चम्फुवा देवता’ का लोकार्पण किया गया।

दूनमार्ग स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय में महासभा अध्यक्ष डॉ राजे नेगी, उपासक मंतोष भिग्वान और पुजारी संतोष भिग्वान ने अमन खरोला के जागर गीत मान चम्फुवा देवता को लॉन्च किया।

अमन खरोला ने बताया कि इस जागर गीत के माध्यम से मान चम्फुवा देवता की पौराणिक कथा और दैवीय शक्तियों का वर्णन किया गया है। गीत की शूटिंग मान चंफुवा देवता के दरबार अखिलेश्वर कॉलोनी भट्टोवाला मे की गई है। म्यूजिक जय कुड़ियाल व एडिटिंग राहुल कठैत ने की है।

डॉ राजे नेगी ने बताया कि अमन खरोला की आवाज में इससे पहले मां सुरकंडा देवी, मां भद्रकाली देवी, मां राजराजेश्वरी देवी, मां चन्द्रबदनी देवी, ओणेश्वर महादेव के भजन श्रोताओं ने खूब पसंद किए हैं। लोकार्पण के मौके पर शुभम गुनसोला, विदित, मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *