असहाय राजू को जिलाधिकारी की पहल से मिली नई जिंदगी

 

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)।  जिलाधिकारी की पहल पर हेल्पिंग हैंड अस्पताल में असहाय राजू का उपचार किया गया। डीएम स्वयं राजू के उपचार की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया गया कि राजू की हालत अब बेहतर है।

पिछले महीने कलेक्ट्रेट परिसर में राजू ने डीएम को अपनी पीड़ा बताई थी। बताया कि चमोली में होटल की मजदूरी के दौरान गर्म पानी से उसका हाथ जल गया था। दून अस्पताल ने उसे सर्जरी के लिए हायर सेंटर रेफर किया है। लेकिन उसके पास पैसे नही हैं।

इसके बाद डीएम सविन बसंल ने एक बर्न स्पेशलिस्ट निजी अस्पताल से बात की। जिसके बाद हेल्पिंग हैंड हॉस्पिटल के डॉ. कुश के कहने पर राजू को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां राजू के जले हुए हाथ का निःशुल्क इलाज किया गया।

बताया गया कि राजू की हालात अब बेहतर है। जिला प्रशासन की टीम लगातार उसका हाल जानने अस्पताल पहुंचती है। डीएम ने चिकित्सालय प्रबन्धन का आभार जताया है। जिला प्रशासन राजू के पुनर्वास की भी कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *