खबर काम की
हल्द्वानी(सीनियर रिपोर्टर)। हल्द्वानी मंडी में एक युवक और युवती की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। आज सुबह जब व्यापारियों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी की है। दोनों के सिर और चेहरे बुरी तरह पत्थर से कुचले हुए दिखे। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई और मंडी में भारी भीड़ जमा हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
