मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ढौर-सकन्याणा तल्ला मोटर मार्ग के डामरीकरण का किया शिलान्यास, जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

 

 

 

खबर काम की
पौड़ी। उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 254.41 लाख रुपये की लागत से मंजूर ढौर-सकन्याणा तल्ला मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान डॉ रावत ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकता रही है। इसके निर्माण से ग्रामीणों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क सुविधा से गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास को नई गति मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क सुदृढ़ीकरण से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि सड़क की बेहतर स्थिति से स्वास्थ्य सेवाओं को भी लाभ मिलेगा और आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने जिला चिकित्सालय पौड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों से मुलाकात कर हालचाल जाना। चिकित्सकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थलीसैंण सड़क दुर्घटना के घायलों से भेंट कर स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *