Rishikesh:रेलवे रोड स्थित एक पूजा सामग्री की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

खबर काम की
ऋषिकेश।  रेलवे रोड स्थित एक पूजा सामग्री की दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। रात्रि गश्त कर रही पुलिस टीम को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग लगने से दुकान में रखा सामान काफी और इससे ज्यादा जलकर नष्ट हो गया।

समय रहते पुलिस और फायर टीम की तत्परता से आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बच गई।