Rishikesh: भरत मंदिर में 12 अप्रैल को स्वास्थ्य शिविर, 30 विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं, जांच और दवाइयां भी होंगी मुफ्त

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश। महंत स्व. अशोक प्रपन्नाचार्य की स्मृति में 12 अप्रैल को झंडा चौक स्थित भरत मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। बैठक में शिविर की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर पूरी तरह निशुल्क होगा। इसमें मरीजों को एक महीने तक का परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों के लिए आवश्यक जांच और दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी।

पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने बताया कि स्व. महंत अशोक प्रपन्नाचार्य की स्मृति में प्रस्तावित दूसरे स्वास्थ्य शिविर में लगभग 30 डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मेयर शंभू पासवान ने बताया कि शिविर में आने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त जांच, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक जांच डॉक्टरों की सलाह पर निशुल्क की जाएंगी। विनय उनियाल ने बताया कि शिविर में मस्तिष्क, फेफड़े, बाल रोग, हड्डी रोग, कैंसर और नेत्र रोग समेत अन्य जटिल बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे।

बैठक में हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, बचन पोखरियाल, चंद्रशेखर शर्मा, जयेंद्र रमोला, रवि शास्त्री, राकेश सिंह, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, केएल दीक्षित, सुरेंद्र दत्त भट्ट, लखविंदर सिंह, अशोक रस्तोगी, गोविंद सिंह रावत, जितेंद्र बिष्ट, संजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह नेगी, अनिल रावत, वीरेंद्र भारद्वाज, रामकुमार संगर, प्रिंस मनचंदा, हर्षवर्धन रावत, रंजन अंथवाल, रचित अग्रवाल, अमित चटर्जी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *