लच्छीवाला टोल प्लाजा 14 अप्रैल को सुबह पांच बजे से शाम आठ बजे तक टोल मुक्त 

 

खबर काम की
देहरादून। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा 14 अप्रैल को सुबह पांच बजे से शाम आठ बजे तक टोल मुक्त रहेगा। इस दौरान टोला प्लाजा को पार करने वाले किसी भी वाहन से टोल नहीं वसूला जाएगा।

प्रधानमत्री भारत सरकार का दिनांक 14-04-2026 को प्रस्तावित देहरादून भ्रमण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पर्वतीय एवं मैदानी जनपदों के साथ ही जनपद देहरादून से अत्यधिक संख्या में वाहनों का आवागमन रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के मार्ग में लच्छीवाला टोल प्लाजा एवं मोहण्ड ‘अस्थायी वैरियर स्थित है, जिस पर वाहनों की अत्यधिक भीड़ व कतार होने से कानून एवं शान्ति व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल सम्भावना है।

अतः उक्त के दृष्टिगत लच्छीवाला ‘टोल प्लाजा’ व दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर अवस्थित मोहण्ड ‘अस्थायी बैरियर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए समस्त निजी वाहनों / बसों इत्यादि के निर्बाध आवागमन हेतु दिनांक 14-04-2026 को प्रातः 05:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक खुला रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *