विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को दिया परामर्श, जांच व दवाइयां भी रहीं पूरी तरह मुफ्त
खबर काम की
ऋषिकेश। ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपंन्न शर्मा की स्मृति में आयोजित चिकित्सा शिविर का बड़ी संख्या में लोगों ने लाभउठाया। शिविर में कुल 1239 जरूरतमंदों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 912 लोगों ने पूर्व में और 327 लोगों ने मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराया।
झंडा चौक स्थित भरत मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. मीनू सिंह और महंत वत्सल प्रपनाचार्य ने किया। इस दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया।
शिविर में हृदय, फेफड़े, बाल, नेत्र, ईएनटी, कैंसर, न्यूरो, त्वचा, हड्डी, स्त्री रोग, किडनी सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई। इसके अलावा मरीजों को निःशुल्क दवाइयां, रक्त जांच, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
इन चिकित्सकों ने दी सेवाएं
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण कुमार, डॉ. अर्पित गुप्ता, श्वास रोग डॉ. राखी खंडूरी, डॉ. सुशांत खंडूरी, बाल रोग डॉ. विनीता पुरी, डॉ. कंवलदीप सिंह, डॉ. मलिक ओपीडी, नेत्र रोग डॉ. आशीष सेन, डॉ अंशुमन, डॉ. रंग, ईएनटी डॉ. डीपी रतूड़ी, डॉ. हारुन, कैंसर रोग डॉ. मदिवालेश छवि, डॉ. सरथ कुमार, डॉ. विपुल नौटियाल, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रज्ञा पांडा, त्वचा रोग डॉ. आशुतोष, हड्डी रोग डॉ. यूपी गुप्ता, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. हरीश द्विवेदी, स्त्री रोग डॉ. गीतिका द्विवेदी, डॉ. लतिका चावला, डॉ. पूजा, किडनी रोग डॉ. अश्वनी कुमार कंडारी, जनरल फिजिशियन डॉ. ऋचा रतूड़ी, डॉ. अमित अग्रवाल, छाती रोग डॉ. अखिलेश, सर्जन डॉ. मधुर उनियाल, डॉ. दीपिका हिंदुजा, दंत रोग डॉ मनीष भट्ट।
यह रहे मौजूद
हर्षवर्धन शर्मा, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, वरुण शर्मा, मेयर शंभू पासवान, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, विनय उनियाल, बचन पोखरियाल, अशोक अग्रवाल, जयेंन्द्र रमोला, मनोरंजन देवरानी, राकेश मियां, अशोक रस्तोगी, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, केएल दीक्षित, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, सुरेंद्र भट्ट, लखविंदर सिंह, गोविंद सिंह रावत, जयकृत रावत, संजीव कुमार, विकास नेगी, रचित अग्रवाल, अमित चटर्जी, रंजन अंथवाल, दीपक भारद्वाज, प्रवीन रावत, विवेक शर्मा, विजय बिष्ट, खुमेंद्र आदि।
