बीते रोज नीम बीच क्षेत्र गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

 

 

खबर काम की
देहरादून। बीते बृहस्पतिवार को नीम बीच क्षेत्र गंगा में एक युवक के डूबने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ की टीम ढालवाला द्वारा तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।

एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन गंगा में तलाशी अभियान चलाया। लगातार सर्च ऑपरेशन के दौरान दिनांक 15-05-2026 को एसडीआरएफ के डीप डाइवर अजय द्वारा लगभग 15 से 20 फीट गहराई में अथक प्रयास करते हुए डूबे लड़के आशीष कुमार का शव को बरामद किया गया।

शव को पानी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू टीम में एसआई विजेंद्र कुड़ियाल, हेड कस्टेबल ओम प्रकाश, हेड कांस्टेबल आकाश, अजय सिंह, प्रदीप व दीपक मौजूद थे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा विपरीत परिस्थितियों में कुशलतापूर्वक चलाए गए इस अभियान की स्थानीय प्रशासन एवं उपस्थित लोगों द्वारा सराहना की गई।

एसडीआरएफ उत्तराखण्ड
“सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *