Udham Singh Nagar: स्कूटी सवार महिला हाथी से टकराई, घायल, हाथी के दांत के हुए तीन टुकड़े 

खबर काम की
उधम सिंह नगर। खटीमा के चकरपुर इलाके में स्कूटी सवार महिला सड़क पार कर रहे एक हाथी से जा टकराई। जिससे महिला घायल हो गई, हाथी का एक दांत टूट गया। टक्कर लगने से हाथी दांत के तीन टुकड़े हो गए। मौके से गुजर रहे शिक्षकों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की तरफ भाग गया। साथ ही महिला के घायल होने की सूचना पुलिस और परिजनों समेत विभागों को दी।

वहीं, हादसे की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

जबकि वन विभाग की टीम ने हाथी दांत को मौके से बरामद कर उसे रेंज कार्यालय में सुरक्षित रख दिया है। साथ ही हाथी की निगरानी के लिए घटनास्थल के आसपास दो ट्रैप कैमरे लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा इस हाईवे को हाथी कॉरिडोर बता कर चालकों से सावधानी पूर्वक वाहनों को चलाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *