Rishikesh: गंगा के बीच टापू में फंसे व्यक्ति का किया सुरक्षित रेस्क्यू 

 

खबर काम की
ऋषिकेश।  गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक व्यक्ति को एसडीआरएफ, जल पुलिस और आपदा राहत दल ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ को जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि पशुलोक बैराज से पहले गंगा के बीच टापू पर एक व्यक्ति फंसा हुआ है। जिसके बाद त्रिवेणी घाट पर तैनात संयुक्त टीम राफ्ट से घटनास्थल पर पहुंची।

टीम को यह व्यक्ति एक दलदली हिस्से में फंसा मिला। जिसे बेहद सावधानी के साथ बाहर निकालकर राफ्ट से किनारे पहुंचाया। इसके बाद उसे एम्स चौकी पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

इस व्यक्ति की पहचान विनोद सिंह (50) पुत्र तेज बहादुर, निवासी शीशमझाड़ी, मुनि की रेती के रूप में हुई। बताया कि वह परमार्थ निकेतन के पास भेलपुरी का ठेला लगाते हैं। रामझूला क्षेत्र में पैर फिसलने से वह गंगा में गिर गया, और तेज बहाव में बहते हुए पशुलोक बैराज से पहले बने टापू पर फंस गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *