खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी सोनिका चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को भी डीएम ने ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से वार्ता कर उनका हालचाल भी जाना।
ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा व्यस्था के निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं पेयजल, भोजन, शौचालय आदि में कोई कमी न रहे। जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों के ठहरने के लिए निःशुल्क व्यवस्था बनाई गई है।
जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैंप में सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया। नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखे।
उन्होंनें अधिकारियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा हेतु सुगम व्यवस्था बनाने और यात्रियों को व्यवस्थित यात्रा के लिए शासन-प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं का पालन करते हुए सहयोगी अपेक्षा की। यात्रियों को ट्रांजिट कैम्प परिसर सहित चिह्नित विश्राम स्थलों पर ठहराया गया है।
मौके पर नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी, एसपी ग्रामीण लोकजीत सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी समेत विभिन्न विभागां के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।