Rishikesh: स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्त एकत्रित

 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश।  सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा मानवता की सेवा हेतु लक्कड़घाट रोड, बारात घर, ऋषिकेश में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एम्स अस्पताल की टीम द्वारा 93 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सभी रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने बाबा हरदेव सिंह जी के प्रेरणादायी संदेश “रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहे” को स्मरण करते हुए कहा कि रक्तदान निःस्वार्थ सेवा का ऐसा महान कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायता मिलती है। जरूरतमंदों के लिए दिया गया रक्तदान मानवता के प्रति करुणा, प्रेम और सेवा-भाव का सच्चा उदाहरण है।

निसंदेह, शिविर का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना नहीं, बल्कि समाज में मानवता, परोपकार और निःस्वार्थ सेवा की भावना को जागृत करना भी रहा।