आवास विकास कॉलोनी के गेट नंबर दो का अतिक्रमण निगम ने किया ध्वस्त

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश के गेट नंबर 2 मे वर्षो से काबिज अवैध खोखा अब नगर निगम ऋषिकेश की गले की फांस बन गया।

निगम पिछले ढाई वर्षो से यह निर्णय नहीं कर पा रहा कि यह खोखा किस की ज़मीन पर है। जी हाँ बिलकुल यही सच्चाई है, निगम के पत्राचार से तो यही आभास होता है।
दिनांक 01.02.2022 को लिखित शिकायत मे निगम के संज्ञान मे लाये। परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुईं.
सूचना के अधिकार मे दिनांक 31.01.2023 को शिकायत पर कार्यवाही की सूचना मांगी परन्तु कोई सूचना नहीं दी गयी
प्रथम अपील मे पत्रांक 354 /लो.सू.अनु./2023-24 दिनांक 04.05.2023 मे भी लोक सूचना अधिकारी को, प्रथम अपीलीय अधिकारी द्वारा आदेश किया गया कि प्रार्थी को 15 दिन मे सूचना दी जाय।, परन्तु कोई सूचना नहीं दी गयी

24.07.2023 को मुख्य सूचना आयोग देहरादून मे मामले को भेजा गया।
26.02 2024 को और 10.04.2024 को सूचना आयुक्त द्वारा लोक सूचना अधिकारी को फटकार लगाते हुऐ तुरंत कार्यवाही कर सूचना उपलब्ध करवाने का आदेश किया

इस अंतराल मे नगर निगम ऋषिकेश द्वारा पत्रांक 3862/निर्माण /2023-24 दिनांक 23.02.2024, पत्रांक 6060/निर्माण /2023-24 दिनांक 27.02.2024 को अधिशासी अधिशासी अभियंता अस्थायी खंड लो .नि.वि.ऋषिकेश पत्र भेज अवैध खोखे को हटवाने हेतु निरिक्षण हेतु लिखा कि खोखे का कुछ भाग लो.नि.वि.की ज़मीन पर है.
पुनः पत्रांक 108/निर्माण?2023-24 दिनांक 24 04.2024 को तहसीलदार ऋषिकेश को स्थलीय निरिक्षण हेतु कहा कि बताया जाय यह अवैध खोखा निगम की ज़मीन पर या लो.नि.वि.की की ज़मीन पर है.
उपरोक्त वर्णित पत्रों का जवाब सूचना के अधिकार 2005 मे लोक निर्माण विभाग और तहसीलदार से दिनांक 23.06.2024 को माँगा गया.
तहसील के पत्रांक 135/77/सू.का.अधि.2005/2024 दिनांक 13.08.2024 द्वारा सूचित किया गया कि सम्बंधित भूमि नगर निगम के क्षेत्र मे आती है, लो.नि.विभाग.के पत्रांक 124/सू .अ.(56/2024) दिनांक 08.07.2024
द्वारा भी सूचित किया कि उनके PWD की ज़मीन मे कोई पक्का निर्माण नहीं है.

ज्ञात रहे कि एक अलग सूचना अधिकार मे उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद देहरादून ने पत्रांक 2118/विविध /आ.वि./2022 दिनांक 28.07.2022 द्वारा नगर निगम को सूचित किया था कि सम्बंधित क्षेत्रीय अभियंता द्वारा स्थलीय निरिक्षण मे पाया कि खोखा नगर निगम की भूमि पर है और तुरंत अतिक्रमण पर कार्यवाही किये जाने हेतु संबंधितो को आदेशित करने का कष्ट करें.
दिनांक 23.08.2024 को सूचना आयोग मे तहसीलदार ऋषिकेश, अधिशासी अभियंता PWD, नगर निगम अधिशासी अभियंता, लोक सूचना अधिकारी नगर निगम उपस्थित हुऐ और लिखित मे दिया कि उपरोक्त खोखा 27.08.2024 को ध्वस्त कर दिया जायेगा। उपरोक्त खोखे को निगम की टीम ने पुलिस संरक्षण मे ध्वस्त कर अवैध कब्जे से मुक्त किया

महेश चिटकारिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *