भाजपा के महासदस्यता अभियान में सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को प्रेमचंद ने सम्मानित किया

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। भाजपा के महासदस्यता अभियान में सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया। कहा कि इन्हीं की बदौलत पार्टी संगठन मजबूत होता है। जमीनी स्तर के कार्यकर्ता है, जो अनुशासित रहते हुए पार्टी हित में कार्य करते हैं।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में अग्रवाल ने कहा कि महासदस्यता अभियान में देशभर में लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जो दिखाता है भाजपा के प्रति लोगों में विश्वास है, इस संगठन की सरकारें जनता के हित के लिये सराहनीय कदम उठाती हैं। कहा कि राज्य की धामी सरकार भी ऐसे कदम उठा रही हैं। जिससे राज्य की जनता आच्छादित हो रही हैं।

मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला उनियाल, चंदू यादव, सुजीत यादव, शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, संजीव पाल, पुनीता भंडारी, सागर गिरी, राजेश जुगलान, रूपेश गुप्ता, सुधा असवाल, रिंकी राणा, दिनेश बिष्ट, एकांत गोयल, निवेदिता सरकार, जितेंद्र पाल, पिंकी धस्माना, मनोरमा, मधु थापा, सुमन रावत, रोशनी अग्रवाल, मयंक शर्मा, विनायक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *