सुहागन महिलाओं ने छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

• त्रिवेणीघाट पर कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने किया महोत्सव का शुभारंभ

• तीर्थनगरी में पूर्वांचल समाज के हजारों लोग गंगातटों पर उमड़े

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। पूर्वांचल समाज के महापर्व छठ पर त्रिवेणीघाट में हजारों की संख्या में मौजूद व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया। व्रती शुक्रवार सुबह सूर्यादय पर एकबार फिर से अर्ध्य अर्पित करने के बाद अपने व्रत का परायण करेंगे। इस अवसर पर सार्वजनिक छठ पूजन समिति की ओर से आयोजित सार्वजनिक छठ महोत्सव में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।

गुरुवार को त्रिवेणीघाट पर आयोजित छठ महोत्सव का कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने छठ व्रतियों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर देश और प्रदेश की उन्नति, सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसबीच गंगातट पर हजारों की तादाद में उमड़े पूर्वांचल समाज के लोगों ने उत्साह के साथ छठ माता की आराधना के साथ भगवान भास्कर की विधिवत पूजन अर्चना की।

महोत्सव के शुभारंभ पर अपने संबोधन में अग्रवाल ने कहा कि छठ शब्द का अर्थ षष्ठी से है, यानि कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। कहा कि यह भगवान सूर्य और षष्ठी माता की आराधना का पर्व है। परिवार की दीर्घायु और समृद्धि के लिए महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रामकृपाल गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, कार्यक्रम अध्यक्ष शम्भू पासवान, संयोजक प्रदीप दुबे, देवदत्त शर्मा, परमेश्वर राजभर, सोनू पांडेय, शिवकुमार गौतम, वीर बहादुर राजभर, जयप्रकाश नारायण, नागेंद्र सिंह, संजय भारद्वाज, राजू गुप्ता, राहुल शर्मा, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *