दो कांग्रेसी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए 

• कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिलाई प्राथमिक सदस्यता

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। नगर निगम चुनाव के नामांकन से पहले कांग्रेस के निर्वतमान पार्षद और एक पूर्व पार्षद प्रत्याशी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने निर्वतमान पार्षद जगत सिंह नेगी और पार्षद प्रत्याशी रहे पुष्कर बंगवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है, जो अन्य संगठन में नहीं है। कहा कि भाजपा में संयम और धैर्य रखने वाले कार्यकर्ता को मान मिलता है। आज हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा संगठन से जुड़ना चाहता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि जगत सिंह और पुष्कर बंगवाल के आने से नगर निगम चुनाव में पार्टी को फायदा होगा। भाजपा में शामिल जगत सिंह नेगी और पुष्कर बंगवाल ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें न सम्मान मिला और न ही उनके विचारों की कद हुई। कहा कि वह भाजपा की रीति नीति और अनुशासन से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *