कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं से मिले मास्टर, मांगा वोट

• बीसबीघा में जनसभा हुई आयोजित, बॉबी पंवार और त्रिभुवन ने की अपील

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टरजी ने आशुतोष नगर, प्रगति विहार, कोर्ट परिसर क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से शहर के विकास के लिए समर्थन मांगा। कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने उन्हें समर्थन का भरोसा दिया। दोपहर बाद बीसबीघा में आयोजित जनसभा में बॉबी पंवार ने मास्टरजी के लिए लोगों से वोट अपील की।

बुधवार को मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टरजी ने जनसंपर्क के दौरान लोगों के सामने शहर की बेहतरी के लिए अपनी योजनाएं साझा की। कहा कि ऋषिकेश विकास की संभावनाओं वाला शहर है। बावजूद इसके 25 सालों में ऋषिकेश का आशातीत विकास नहीं हुआ। चारधाम यात्रा को बाईपास किए जाने से शहर का करोबार प्रभावित हुआ है। इसका असर रोजगार पर भी देखने को मिल रहा है।

मास्टरजी ने कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश धार्मिक स्वरूप को अक्षुण्य अनाए रखते हुए यहां के विकास को गति दी जाएगी। शहर का विकास किसी राजनीतिक मनस्थिति के बजाए आम लोगों को जरूरत के मुताबिक किया जाएगा। भरोसा दिया कि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो तीर्थनगरी को नशा मुक्त किया जाएगा।

दोपहर बाद बीसबीघा में आयोजित जनसभा में बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने लोगों से दिनेश चंद्र मास्टरजी को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए जाग जाएं। राजनीतिक दल राज्य के लोगों के साथ छल कर रहे हैं।

मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टरजी ने कहा कि आम जनता अब बदलाव का मूड़ बना चुकी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल जनता के वोट की कद्र नहीं करते। पिछले 25 सालों ऋषिकेश के हाल को देखकर कोई भी ये कह सकता है।
जनसभा में त्रिभुवन चौहान, मोहित डिमारी, लुसून टोडरिया आदि ने विचार रखे। मौके पर रमाबल्लभ भट्ट, अप्रेश पंचभैया, महिपाल सजवाण, नंदन टोडरिया, दलीप नेगी, संतोष कुकरेती, संजय नेगी, उमेद सिंह भंडारी, वीरेंद्र सिंह, प्रवीण ध्यानी, सुनील पंचभैया आदि मौजूद रहे।