खबर काम की
केदारनाथ (सीनियर रिपोर्टर)। रविवार प्रातः समय लगभग 5:30 बजे गुप्तकाशी स्थित आर्यन हेली एविएशन का हेलीकॉप्टर 06 यात्रियों को लेकर केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ था, जो अपने निर्धारित समय पर गुप्तकाशी नहीं पहुंच पाया बताया गया है। कि उक्त हेली के केदारनाथ से गुप्तकाशी आते समय अचानक मौसम खराब होने/बादल आ जाने से उक्त हेली क्रैश हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर हेली क्रैश हुआ वह स्थान गौरीकुंड से लगभग 5 किमी ऊपर पैदल गौरी माई खर्क नामक स्थान बताया जा रहा है। SDRF टीम मौके पर पहुंच गई है। सोनप्रयाग थाना और DDRF टीम रेस्क्यू टीमें रवाना हो चुकी हैं।
तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त हेली में ये लोग सवार थे।
श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (35) महाराष्ट्र ,काशी (2) महाराष्ट्र, राजकुमार सुरेश जायसवाल (41) गुजरात, विक्रम BKTC ऊखीमठ केदारनाथ, विनोद देवी (66) उत्तर प्रदेश, तुष्टि सिंह (19) उत्तर प्रदेश, कैपटन राजवीर सिंह चौहान (पायलेट)।
दुर्घटना वाले स्थान में मौजूद लोगों द्वारा भेजा गया एक वीडियो स्थानीय लोगों को भेजा गया है,जो तेजिंदर वायरल हो रहा है जिसमें हैली क्रैश होने के बाद उसमें आग लगी दिखाई दे रही है।
सात लोगों की असामायिक मृत्यु पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दु: ख जताया है। कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सरकार के स्तर पर कदम उठाये जा रहे है। वही बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने गहरी संवेदना व्यक्त की। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने दुर्घटना पर शोक जताया। सरकार की ओर से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटना को बेहद चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सभी मृतकों के प्रति गहरी संवेदा एवं दुःख व्यक्त किया। दुर्घटना का बड़ा कारण मौसम की खराबी रहा है। सरकार इसकी जांच करवायेगी और हादसे के कारणों का पता लगायेगी।