कल 03 घंटे तोताघाटी के पास बंद रहेगा बदरीनाथ हाईवे

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)।  बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह करीब तीन घंटे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। तोताघाटी के पास राजमार्ग के ऊपर चट्टान पर खतरनाक बने दो बोल्डर को तोड़कर हटाया जाएगा।

जानकारी अनुसार ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर तोताघाटी के पास सड़क के ऊपर दो भारी भरकम बोल्डर खतरा बने हुए हैं। राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान इन पत्थरों को हटाने में कामयाबी नहीं मिलने पर लोनिवि एनएच ने इन्हें हटाने के लिए ब्लास्टिंग का निर्णय लिया है।

राजमार्ग पर खतरा बने पत्थरों को हटाने के लिए सड़क गुरुवार सुबह पांच बजे से आठ बजे तक आवागमन के लिए बंद रहेगी। विभाग के अनुसार इन पत्थरों के गिरने से पहले इन्हें बलास्टिंग कर हटाया जाएगा। इस दौरान तीन घंटे हाईवे पर दोनो तरफ से यातायात रोका जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *