स्वास्थ्य योजना के लाभार्थी से अवैध वसूली का आरोप, अस्पताल को नोटिस

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के लाभार्थी से अवैध वसूली के आरोप में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने हरिद्वार जनपद के एक निजी अस्पताल पर एक्शन लिया है। अस्पताल को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के सूचीबद्ध अस्पतालों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना व राज्य सरकार उत्तराखंड योजना के उपचार में लाभार्थियों से इलाज के नाम पर अनाधिकृत रूप से धन की वसूली पर नोटिस जारी किया गया था।

वहीं, प्राधिकरण द्वारा अवैध गतिविधियों पर निगरानी को औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार निवासी माधोराम त्यागी ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, विनय हॉस्पिटल हेल्थकेयर प्रा.लि. रूड़की हरिद्वार में उपचार के एवज में उनसे धनराशि ली गई है।

प्राधिकरण ने तत्काल अस्पताल को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने कहा कि आयुष्मान योजना में लाभार्थियों को भ्रमित करने या उपचार के नाम अवैध वसूली करना अपराध है।

उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों की पुष्टि हुई तो संबंधित अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लाभार्थियों को सजग रहने की सलाह भी दी है। बताया कि शिकायतों के लिए प्राधिकरण द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *