रक्तवीर पार्षद बिष्ट 146 बार रक्तदान कर चुके
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। नगर निगम के पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट स्वास्थ्य विभाग में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रतिनिधि होंगे। वह शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय अस्पताल के साथ ही एम्स ऋषिकेश में उनके प्रतिनिधि रहेंगे। पार्षद बिष्ट रक्तवीर हैं और खुद 146 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनकी ओर से बनाया गया समूह लगातार रक्तदान और चिकित्सा सेवा में जुटा रहता है। इंदिरा नगर निवासी पार्षद राजेंद्र बिष्ट लंबे समय से स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यों में लगे रहे हैं। वह स्वयं भी रक्तवीर हैं। अब वह स्वास्थ्य सेवाओं में सांसद के प्रतिनिधि होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से उन्हें राजकीय अस्पताल ऋषिकेश और एम्स ऋषिकेश में अपना प्रतिनिधि बनाया गया है।

