देर रात डोबराचांठी के पास खाई में गिरा पिकअप वाहन

SDRF ने रात्रि में ही वाहन चालक को किया सुरक्षित रेस्क्यू

 

खबर काम की
टिहरी (सीनियर रिपोर्टर)। देर रात डोबराचांठी के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने वाहन चालक को रात्रि में ही सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस चौकी कोटी कॉलोनी से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि डोबराचांठी के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। इसके बाद उपनिरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर रात्रि के अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बावजूद जिला पुलिस के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन डोबराचांठी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में केवल चालक सवार था।

SDRF टीम ने गहरी खाई में फंसे वाहन तक पहुँच बनाई और चालक रमेश रावत पुत्र भरत सिंह रावत उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम डांग, पोस्ट ऑफिस भलदियाना, जनपद टिहरी गढ़वाल को खाई से सकुशल बाहर निकालकर एंबुलेंस सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *