शिवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को बताया स्वच्छता का महत्व

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओे अभियान के तहत नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ने शिवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल रामझूला के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सभी ने नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ भी ली।

मंगलवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर पालिका ने सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। प्रभारी सफाई निरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल की अगुवाई में पालिका की टीम ने छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और सूखे व गीले कूड़े के सही तरह से पृथक्कीकरण की जानकारी दी।

 

 

इस दौरान मानसून में संक्रमण और बीमारियों से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं से हैंडवाश एक्टीविटी भी कराई गई। स्वच्छता क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

 

 

मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, आईईसी टीम सदस्य प्रज्जवल शर्मा, मनीष भटट, अंकित जगूड़ी, सुनील सिंह, प्रधानाचार्य रजनी ममगाईं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *