खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा आज टैक्स बार एसोसियेशन ऋषिकेश के साथ संयुक्त रूप से आयकर विभाग ऋषिकेश के प्रांगण में पौधरोपण किया ,इस दौरान औषधीय व फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आयकर विभाग ऋषिकेश में जॉइंट कमिश्नर श्री सी एल मीणा जी ने किया।

आयकर दिवस के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन व टेक्स बार एसोसियेशन ऋषिकेश के पदाधिकरी के सदस्यों ने आयकर विभाग के प्रांगण में पौधरोपण किया जिसमें आम ,आंवला , जामुन , नीम आदि के पौधे रोपित किए।
इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर सीएल मीणा जी ने कहा कि सन 1860 से आरंभ हुआ आयकर देश के विकास में लगातार अपना सहयोग कर रहा है ,विभिन्न समय पर इसके प्रारूप बदलते रहे है पर विकास में इसका योगदान जारी है।
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के संस्थापक ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष विनीत चावला ने कहा कि लगातार आ रही प्राकृतिक आपदाएं पृथ्वी में असंतुलन का इशारा कर रही है ,हमारी नैतिक जिम्मेदारी है इस संतुलन को बनाने की ,वृक्षारोपण उसी का एक माध्यम है।
टैक्स बार एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री अनिल कुकरेती ने वकीलों द्वारा आयकर में किए जा रहे सहयोग की जानकारी दी तथा सभी लोगो से इस मानसून में अपने घर में एक एक पौधे रोपित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डेप्युटी कमिश्नर अजय आनंद , आईटीओ रजनी रावत जी ,क्लब सचिव शिवम अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता , इंस्पेक्टर जीतेश चौधरी , राजेश मेहरा जी ऑफीस सुपरिटेंडेंट , महेश किंगर ,विनोद बिष्ट , मुकेश अग्रवाल , विकाश ग्रोवर , विशाल संगर ,अभिनव गुप्ता , योगेश ब्रेजा , जितेन्द़ अग्रवाल ,अरुण गुप्ता ,प्रशांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
