मौसम विज्ञान केंद्र, भारी वर्षा के कारण 06 अगस्त समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

 

 

खबर काम की
पौड़ी (सीनियर रिपोर्टर)।  मौसम विज्ञान केंद्र, उत्तराखण्ड द्वारा पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गयी है। चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने 06 अगस्त (बुधवार) को जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।