गंगोत्री विद्या निकेतन,बापूग्राम में धूमधाम से मनाया गया आजादी का महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ ने मन मोहा

 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। गंगोत्री विद्या निकेतन में आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली व आजादी के रणवांकुरों को *अमर रहें* जैसे नारों के साथ याद किया।


विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य प्रमोद मलासी व विद्यालय संचालिका निधि ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से सरोबार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं व स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार भी साझा किए।


रामप्रसाद उनियाल, यज्ञव्रत पोखरियाल, प्रबोध उनियाल, गौरा,संतोष , योगेश घिल्डियाल, सैफाली विश्वास व अंजना कंडवाल आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।