खेल दिवस पर संत बाबा जोध सिंह महाराज ने राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (NGA) में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संत बाबा जोध सिंह महाराज ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा व हेडमिस्ट्रेस अमृतपाल डंग ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल प्रभारी दिनेश पैन्यूली ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रकाश डाला। बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती यह दिवस मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाकर देश का गौरव बढ़ाया।

उन्होंने बताया कि शिरडी (महाराष्ट्र) में हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अंडर-17 श्रेणी में रजत पदक अर्जित किया। शुक्रवार को रजत पदक विजेता खिलाड़ियों में आकांक्षा गुरूंग, गायत्री सिकदर, परि सिंह, सृष्टि और आर्यन कुमार को नकद राशि व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मौके पर खेल प्रशिक्षक पूनम चौहान, अभिषेक रंगड़, विनोद बिजल्वाण, सोहन सिंह, सरदार हरमनप्रीत सिंह, बॉबी सिंह, बलविंदर सिंह, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *