श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष बने राजीव खत्री,महामंत्री अमित कंडियाल

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)।  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी बनने की घोषणा की गई।

वही प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने कार्यक्रम को विस्तार देते हुए यूनियन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार राजीव खत्री व महामंत्री पद पर अमित सिंह कंडियाल नामित किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र चमोली व राजेश शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। ऋषिकेश नगर कार्यकारणी में युवा पत्रकार अरविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव खत्री ने बताया कि संगठन के उद्देश्यों को लेकर पत्रकारों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और पत्रकारों के हितों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।