मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित मसूरी रोड और किमाड़ी क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

 


अधिकारियों को दिए हालात सामान्य होने तक वैकल्पिक व्यवस्थाओं के निर्देश

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित मसूरी रोड और किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य सड़कों को जल्द सुचारू किया जाएगा। साथ ही तब तक आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को शीघ्र सामान्य करने के लिए सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर कार्य करें। प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार त्वरित आर्थिक सहायता व मूलभूत सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिन क्षेत्रों में आवागमन अवरुद्ध है, वहां प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक मार्ग व राहत शिविर स्थापित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रोहिल्ला, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, डीएम सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *