राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की पहल पर जागरूकता शिविर भोगपुर में बने 150 आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी

 

 

खबर काम की
देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की पहल पर विकासखंड डोईवाला की ग्राम पंचायत भोगपुर में आयुष्मान भारत एवं आभा (ABHA) जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही 150 से अधिक आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाएं गए।

शिविर में लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रति परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार सुविधा, राज्य सरकार की अटल आयुष्मान योजना और 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए “वय वंदना कार्ड” योजना की जानकारी दी गई।

बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों को परिवार से अलग पांच लाख रुपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आभा कार्ड, स्कैन एंड शेयर, स्कैन एंड पे जैसी डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी दी गई।

शिविर में आईईसी टीम के नवीन शुक्ला, नवीन चमोली, प्रणव शर्मा, अरूण बिष्ट, बीआईएस के नितेश यादव, लव भंडारी, ग्राम प्रधान रखवाल गांव दीपक रावत, भोगपुर चांद खान, गडुल स्वीटी रावत, बीडीसी संजीव नेगी, रविंद्र रावत, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रावत, विवेक सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *