Shivaji Nagar: अज्ञात हमलावर ने महिला को गोली मारी, हमलावर मौके से फरार

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश। देर रात शिवाजी नगर में अज्ञात हमलावर ने देर रात एम्स में कार्यरत एक महिला को उसके घर में गोली मारी दी ,जिससे  महिला की मौत हो गई, आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो घटनास्थल की ओर पहुंचे ,कमरे में फर्श पर लहूलुहान हालत में महिला मिली तूरंत ही पुलिस को सूचित किया गया, सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, और जांच शुरू की पूछताछ में पता चला कि महिला एम्स में नौकरी करती है। 32 वर्षीय प्रीति रावत। पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से एम्स में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया ,प्रथमिक जांच में पुलिस के मुताबिक घर में जाली के दरवाजे पर सटाकर गोली चलाई गई। पुलिस ने घटना की जानकारी प्रीति रावत के परिजनों को दी जानकारी के मुताबिक प्रीति का 8 साल का बेटा नाना नानी के यहां रहता है पुलिस जांच में जुट गई है।

मौके पर पहुंची एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि महिला की हत्या के पीछे कौन है इसका जल्द ही पता लगा लिया जाएगा फिलहाल पुलिस की जांच हर दिशा में जांच कर रही है। महिला के परिजनों को सूचित कर, सीसीटीवी समेत क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *