बुजुर्ग के नहर में गिरकर चोटिल होने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

 

 

 

खबर काम की
देहरादून। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते एक बुजुर्ग के नहर में गिरकर चोटिल होने पर जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार अपर तुनवाला कैनाल रोड पर सिंचाई विभाग द्वारा नहर की नियमित सफाई के लिए स्लैब हटाए गए थे। मौके पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा प्रबंध नहीं होने पर मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बुजुर्ग कोहरे के कारण खुला स्लैब नहीं देख पाए और नहर में गिरकर चोटिल हो गए।

डीएम सविन बंसल ने विभागों, कार्यदायी संस्थाओं और ठेकेदारों को चेताया कि निर्माण, मरम्मत या सफाई कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर संबंधितों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जनसुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी कार्यस्थलों पर अनिवार्य रूप से बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, रात्रिकालीन रिफ्लेक्टर और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया कि कैनाल रोड पर सीवर पाइपलाइन डालने के बाद सड़क का प्राथमिक रेस्टोरेशन कार्य पूरा हो चुका है, वर्तमान में कोई रोड कटिंग कार्य नहीं चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *