खबर काम की
देहरादून।
देहरादून में दिल दहलाने वाली घटना राजधानी के तिब्बतीमार्केट में बुधवार सुबह युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगते ही युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक एक गैस एजेंसी चलाता था, वह सुबह टेनिस खेलने के लिए घर से निकला था। तिब्बती मार्केट में जैसे टेनिस खेल कर अपनी कार की ओर जा रहा था, स्कूटी सवार युवक ने गोली मार कर फरार हो गया।
यह मामला कोतवाली डालनवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आए थे। और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
