खबर काम की
ऋषिकेश। चंदेश्वरनगर विश्वकर्मा चौक के पास सोमवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक मकान से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। बताया जा रहा है कि करीब 4 सिलेंडरों में विस्फोट हुआ।
बताया जा रहा है कि बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग के दौरान यह हादसा हुआ जो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
आखिर घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग कब तक लोगों की जान जोखिम में डालती रहेगी।
क्या प्रशासन ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करेगा।
