भराड़ीसैण: 09 से 13 मार्च तक आहूत होगा बजट सत्र

 

 

खबर काम की
देहरादून।  उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की तारीख घोषित हो चुकी है। बजट सेशन 09 से 13 मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा।

विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में सत्र की तिथियों की घोषणा की गई है। प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी ने सचिव, विधानसभा को निर्देशित किया है कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार सत्र आहूत करने की समस्त आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आय-व्ययक प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत करेगी। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा, प्रश्नकाल और अन्य विधायी कार्यवाही के संपन्न होने की संभावना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *