मालवीय नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में होगा भारत योग ओलंपिक समिट

 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। योग और भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के उद्देश्य से योग भारतम फाउंडेशन की ओर से रविवार के दिन “भारत योग ओलंपिक समर्थन एवं आयोजन समिट” का आयोजन किया जाएगा।

योग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और योग भारतम फाउंडेशन से जुड़े डॉ. राजे सिंह नेगी ने बताया कि समिट का आयोजन मालवीय नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समिट में योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने, भारत योग ओलंपिक मिशन को सशक्त बनाने और नई पीढ़ी के लिए स्वास्थ्य एवं संस्कृति के प्रसार पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

डॉ. नेगी ने बताया कि समिट में विभिन्न बोर्ड सदस्य, योग साधक और संस्कृति से जुड़े लोग भाग लेंगे। साथ ही फाउंडेशन ने सभी योग प्रेमियों और आम नागरिकों से इस आयोजन में शामिल होकर भारत की योग परंपरा को विश्व पटल पर मजबूत बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *