खबर काम की ऋषिकेश: देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास अचानक एक चलते ट्रक के ऊपर भारी मात्रा में पत्थर व मलवा गिरने से ट्रक चालक की मलवे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कडी मशक्कत के बाद ट्रक के अंदर फंसे चालक का शव बाहर निकालकर पुलिस के सपुर्द किया। एसडीआरएफ ढालवाला के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि टीम को रात 03:05 बजे सूचना मिली कि तोताघाटी के पास भारी मात्रा में भूस्खलन होने से ऊपर से गिरने मलवे की चपेट में वहां से गुजर रहा एक ट्रक संख्या यूके12सी-ए0971 में आ गया। जिससे ट्रक चालक मुरारी लाल पुत्र दुर्गा लाल निवासी घुट्टियानी, जनपद चमोली उम्र लगभग 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पुलिस की मदद से ट्रक के अंदर फंसे चालक मुरारी लाल का शव बाहर निकालकर पुलिस के सपुर्द किया। वहीं हादसे के बाद ऋषिकेश-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। तथा दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी है।
खबर काम की देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण […]