खबर काम की
ऋषिकेश। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कौशल बिजल्वाण को जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया है। कौशल को मिली जिम्मेदारी को उनकी सांगठनिक तौर पर सक्रियता और युवाओं में मजबूत पैठ के रूप में देखा जा रहा है।
बता दें, कौशल बिजल्वाण का छात्र राजनीति से लेकर संगठनात्मक कार्यों तक लंबा अनुभव रहा है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। वहीं, एबीवीपी में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
माना जा रहा है कि कौशल युवाओं को जोड़कर संगठन को नई दिशा देंगे। उनका कहना भी है कि वे जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देंगे।
