तपोवन में होटल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

रोमानिया से घूमने आई थी महिला पर्यटक

खबर काम की
मुनि की रेती (रिपोर्टर)। शहर और नगर पंचायत तपोवन अंतर्गत एक होटल की तीसरी मंजिल से एक विदेशी महिला पर्यटक ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और थाना पुलिस की मदद से घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की मोर्चरी में महिला का शव रखा हुआ है। थाना पुलिस ने दूतावास को इसकी सूचना दे दी है। थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि घटना नौ अप्रैल तड़के सुबह करीब 3.30 बजे की है। टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश घूमने आई रोमानिया निवासी 30 वर्षीय टोडोस डेनिस क्रिस्टीना 6 अप्रैल से तपोवन के फुटहिल्स होटल में ठहरी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *