Teri hadsa: केंद्र और राज्य सरकार ने मृतक के आश्रितों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार आर्थिक मदद का ऐलान

 

 

खबर काम की
देहरादून। जनपद टिहरी के चंबा-कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर एक दिन पहले के सड़क हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। हादसे के दृष्टिगत केंद्र और राज्य सरकार ने परिजनों के लिए राहत राशि की घोषणा की है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (च्डछत्थ्) से मृतक के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। राज्य सरकार द्वारा भी उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

 

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानवीय आधार पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मृतकों के आश्रितों को 3-3 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी।

 

सीएम धामी ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। साथ ही, जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों से निरंतर संपर्क बनाए रखने और उन्हें सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *