Dehradun: उप निदेशक बने बद्री सिंह नेगी 

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)।  देहरादून जिले के सूचना अधिकारी बद्री सिंह नेगी का शासन ने प्रमोशन करते हुए उप निदेशक बनाया है अब वह सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में तैनात होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के उपरान्त सचिव शैलेश बगौली ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत अर्चना तथा बद्री चन्द को उप निदेशक पद पर पदोन्नत किये जाने के आदेश जारी किए है।

जारी आदेशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को नियमित चयनोपरान्त कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उप निदेशक के पद पर प्रोन्नति प्रदान करते हुए 02 वर्ष की विहित परिवीक्षा अवधि में रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि बद्री चंद्र नेगी ने चार वर्षों से अधिक समय तक देहरादून के जिला सूचना अधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया, वहीं पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ भी सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक संबंध बनाए रखे। उनकी कार्यशैली, सरल व्यवहार और संवाद क्षमता के कारण वे प्रशासनिक तंत्र तथा पत्रकार जगत दोनों के बीच लोकप्रिय रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *