खबर काम की
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट गणेश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित योग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गणेश का अभिनंदन किया।
प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद गणेश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन विद्यालय, ऋषिकेश और उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव का विषय है। सीनियर एनसीसी अधिकारी लखविंदर सिंह ने विश्वास जताया कि कैडेट गणेश ऑस्ट्रेलिया में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
योगाचार्य जगदंबा प्रसाद थपलियाल ने कहा कि निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन से ही छात्र इस मुकाम तक पहुंच सका है। बताया कि गणेश इसी वर्ष 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय योग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
31 UK बटालियन हरिद्वार के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ललित पंवार ने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के सीनियर एनसीसी ऑफिसर लखविंदर सिंह और एनसीसी कैडेट गणेश को शुभकामनाएं प्रेषित की ओर इस पर हर्ष जताया,, और कहा कि इस तरह के कैडेट्स अन्य कैडेट्स के लिए भी प्रेरणादायक होते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
मौके पर एनसीसी अधिकारी विकास नेगी, जयकृत सिंह रावत, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, रंजन अंथवाल, जितेंद्र बिष्ट, प्रवीण रावत आदि मौजूद थे।
