खबर काम की
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती से दोपहर 01:30 बजे के लगभग SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि शिवपुरी में नमामि गंगे घाट के पास के पास गंगा नदी में 5 दोस्त स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया।
वेद प्रकाश पुत्र गिरिराज, उम्र 24वर्ष, निवासी चचियावास अलवर ,राजस्थान डूब गया। दोस्तों द्वारा बताया गया कि सभी राजस्थान में किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। जो घूमने के लिए यहां पर आये थे।
पांचों दोस्त गंगा नदी में नहा रहे थे तभी वेद प्रकाश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में ओझल हो गया।
सूचना मिलते ही SDRF की डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम के प्रशिक्षित डीप डाइवरों द्वारा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में गंगा नदी में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है, नदी का बहाव अत्यधिक है, मौके पर स्थानीय पुलिस वह आपदा राहत बल मौजूद रहे, डूबे युवक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है
SDRF की आमजन से अपील:
गंगा नदी का जलस्तर व बहाव वर्तमान में काफी तेज है। कृपया अनजान व गहरे स्थानों पर न नहाएं। घाटों पर लगे चेतावनी बोर्डों का पालन करें। बच्चों को अकेले नदी के पास न जाने दें।
