ऋषिकेश में सेटिंग के दौरान ट्रेन पटरी से उतरी, हादसा टला

 

खबर काम की
ऋषिकेश। योग नगरी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर एक ट्रेन के तीन डब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि ट्रेन खाली थी। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। विभाग के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर हालात को दुरुस्त करने में जुटे हैं। सूचना पाकर कोतवाली से पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर रात मरम्मत का कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक योग नगरी से संचालित होने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस सोमवार की रात सटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के तीन डब्बे पटरी से उतर गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि सोमवार की रात खांड गांव के समीप यह दुर्घटना हुई है, ट्रेन पूरी तरह से खाली थी। अभी तक फिलहाल कोई भी रेल सेवा बाधित नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *