ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी और सीनियर एनसीसी ऑफिसर लखविंदर सिंह के द्वारा एनसीसी कैंप से स्वर्ण पदक और रजत पदक जीतकर आए कैडेट्स को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठतम प्रवक्ता और सीनियर एनसीसी अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया कि 31 यूके बटालियन के लगभग 700 कैडेट्स ने कोटद्वार, कालागढ़,टिहरी,पौड़ी, हरिद्वार देहरादून, से रुड़की मे इस शिविर में प्रतिभाग किया, जिसमें हमारे विद्यालय का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में पांच पदक, रस्साकस्सी में सात पदक और वॉलीबॉल में छह पदक एनसीसी के कैडेट्स द्वारा जीते गए, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है , जूनियर विंग एनसीसी अधिकारी विकास नेगी ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स के द्वारा जीते गए कुल 18 पदकों में से,10 स्वर्ण पदक और 8 रजत पदक हासिल किए गए,, वॉलीबॉल में श्री भरत मंदिर प्रथम स्थान पर रहा और सभी कैडेट्स ने स्वर्ण पदक प्राप्त किये और सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रस्साकस्सी में दूसरे स्थान पर रहा जिसमें सभी कैडेट्स ने रजत पदक प्राप्त किये , प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स द्वारा पहली बार इतने स्वर्ण पदक और रजत पदक एक साथ जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया गया जिसके लिए यह सभी छात्र और उनके शिक्षक इनके एनसीसी अधिकारी बधाई के पात्र हैं।
जिन्होंने कठोर अनुशासन और कड़े परिश्रम के द्वारा इन छात्रों को इस लायक बनाया और भविष्य में भी इस तरह की अपेक्षा की जाती है कि इसी तरह विद्यालय का नाम रोशन करते रहें।
इस अवसर पर डाo सुनील दत्त थपलियाल,प्रवक्ता जयकृत सिंह रावत,शालिनी कपूर, नीलम जोशी,रंजन अंथवाल, ज्योतिर्मय शर्मा अजय कुमार,प्रवीन रावत, रेहा ध्यानी जगदंबा थपलियाल आदि उपस्थित थे,
