प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में राहुल गांधी का किया पुतला दहन

 

खबर काम की
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी स्वर्गाश्रम मंडल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया कार्यकर्ताओं में आक्रोश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रति कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा स्वर्गाश्रम मंडल द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत लाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा ने की। इस दौरान सांगठनिक जिला कोटद्वार भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौतम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई अभद्र एवं टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करने का कार्य कर रही है, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा कार्यकर्ता इस प्रकार की ओछी राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री जितेन्द्र धाकड़, मंडल महामंत्री संजीव प्रजापति, मोहन नागर, रिंकू वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्षा विनीता नौटियाल, पूजा आर्या, ताड़ीयाल , शुभम सिंघल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि देश का प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ खड़ा है और कांग्रेस की जनविरोधी मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देता रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *