पीएम मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी से भड़के भाजपाई,राहुल गांधी का पुतला दहन

खबर काम की
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपाई गुस्से में हैं। शनिवार को श्यामपुर क्षेत्र में सड़क पर उतरे भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला आग के हवाले कर अपने गुस्से का इजहार किया।

रेलवे फाटक के पास विरोध प्रदर्शन में भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एक स्वर में कहा कि देश के शीर्ष नेतृत्व का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी इस प्रकार की टिप्पणियां करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करते हैं, तब विपक्ष के नेता द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि देश की गरिमा के भी विपरीत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *